Friday, 03 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास रंग लाया, पीएपी चौक से ROB तक बनेगा रैंप, 4.685 करोड़ फंड मंजूर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News Update: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू के प्रयास से पीएपी चौक से लेकर आरओबी तक हाईवे पर रैंप बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 4.685 करोड़ की मंजूरी दे दी है। एनएचएआई यहां 5.5 मीटर चौड़ा और करीब 300 मीटर लंबा रैंप बनाएगा। इस रैंप के बनने से लोगों को पीएपी से सीधे अमृतसर हाईवे की तरफ जाना आसान हो जाएगा। इसके लिए पीएपी ने भी सहमति पत्र दे दिया है, जिससे पीएपी की दीवारें पीछे होगी और हाईवे चौड़ा किया जाएगा।
पूर्व सांसद सुशील रिंकू
(Sushil Rinku)
ने नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (NHAI) के चेयरमैन संतोष कुमार यादव से बातचीत करते हुए कहा है कि रैंप वाइडिंग का काम जल्द शुरू किया जाए। सुशील रिंकू ने बताया कि पीएपी चौक के पास अमृतसर की तरफ जाने वाले हाईवे पर आरओबी से पहले कट बंद कर दिया गया, जिससे लोगों को अमृतसर जाने के लिए रामामंडी का चक्कर काटना पड़ रहा है।
[caption id="attachment_87910" align="aligncenter" width="1200"]
पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास रंग लाया, पीएपी चौक से ROB तक बनेगा रैंप, 4.685 करोड़ फंड मंजूर[/caption]
पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास रंग लाया, पीएपी चौक से ROB तक बनेगा रैंप, 4.685 करोड़ फंड मंजूर[/caption]
पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास रंग लाया, पीएपी चौक से ROB तक बनेगा रैंप, 4.685 करोड़ फंड मंजूर[/caption]
नितिन गडकरी से मिलकर सौंपा था मांगपत्र
सुशील रिंकू ने पीएपी के पास कट को खुलवाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पिछले महीने मुलाकात की थी। तब नितिन गडकरी ने इसके लिए एनएचएआई के अफसरों का आदेश दिया था, कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। अब इस काम के लिए फंड जारी हो गया है। सुशील रिंकू ने बताया कि इस पीएपी के पास रास्ता खुलने के लिए जहां हाईवे को चौड़ा किया जाएगा, वहीं पीएपी के तरफ से आरओबी तक एक रैंप बनाया जाएगा। इसके लिए पीएपी की दीवारें पीछे की जाएगी, पीएपी के अफसरों ने इसकी अनुमति दे दी है। इस रैंप के बनने से जालंधर समेत आसपास के कई इलाकों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। [caption id="attachment_87909" align="aligncenter" width="1200"]
पूर्व सांसद सुशील रिंकू का प्रयास रंग लाया, पीएपी चौक से ROB तक बनेगा रैंप, 4.685 करोड़ फंड मंजूर[/caption]