Saturday, 25 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात महिला नशा तस्कर का घर गिराया
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम 'युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत निर्णायक कार्रवाई करते हुए, जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से आज आबादपुरा इलाके में कुख्यात महिला नशा तस्करों से संबंधित एक अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
जालंधर
(Jalandhar)
की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर (Dhanpreet Kaur IPS) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मनजीत कौर उर्फ भंभो और मोहिंदरजीत कौर उर्फ लंबो, निवासी आबादपुरा, जालंधर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से बनाए गए निर्माण गिराए जाएंगे।
[caption id="attachment_90217" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Police Action Taken Against Female Drug Smugglers Demolished Home[/caption]
Jalandhar Police Action Taken Against Female Drug Smugglers Demolished Home[/caption]
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नागरिकों से नशे से संबंधित कोई भी जानकारी सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 के माध्यम से साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Jalandhar Police Action Taken Against Female Drug Smugglers Demolished Home[/caption]
इन महिला नशा तस्कर पर एक्शन
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक दोनों महिलाएं कुख्यात नशा तस्कर हैं, जिनमें से मनजीत कौर के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 3 एफ.आई.आर. और मोहिंदरजीत कौर के खिलाफ एक एफ.आई.आर. दर्ज है। यह कार्रवाई ड्रग माफिया के लिए स्पष्ट संदेश है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
[caption id="attachment_90218" align="aligncenter" width="1200"]