ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 January 2026

Jalandhar News: जालंधर में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 इलाकों में छापेमारी, मचा हड़कंप

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर (Jalandhar) में आज नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की गई है। इसके साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के चलते आज जालंधर ( Jalandhar ) में पुलिस द्वारा कासो ऑपरेशन चलाया गया जिसके चलते शहर के 15 संदिग्ध इलाकों में चेकिंग की गई और नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। [caption id="attachment_99801" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Police Raid Jalandhar Police Raid[/caption]

घर-घर जांच

इसके साथ ही कॉसो ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध इलाकों में घर-घर जांच की गई। पुलिस ने नशे से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की। बता दे कि पंजाब में सरकार द्वारा "युद्ध नशे विरुद्ध" अभियान चलाया गया है जिसके चलते आए दिन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

इस दौरान एसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा शहर भर में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं आज वेस्ट हलके नाखा वाला बाग के पास मधुबन कॉलोनी में नशे को लेकर उन्हें काफी शिकायतें मिल रही थीं। जिसके बाद पुलिस ने 4 से 5 आरोपियों को थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की। [caption id="attachment_84821" align="aligncenter" width="1200"] Dhanpreet Kaur Dhanpreet Kaur[/caption]

कुल 15 जगहों पर चेकिंग

वहीं मुअके पर मौजूद स्पेशल डीजीपी ने बताया कि शहर में कुल 15 जगहों पर चेकिंग की जा रही है। इस अभियान में 14 पुलिस थानों के एसएचओ, डीएसपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा वेस्ट हलके में भी विशेष कॉसो ऑपरेशन चलाया गया।