Friday, 20 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में ASI ने महिला को बाल पकड़कर घसीटा, बेटे ने एएसआई को मारा थप्पड़, जमकर हंगामा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के एक इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक पुराने झगड़े के मामले में आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम और परिवार के बीच तीखा विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद एएसआई पर युवक के साथ मारपीट करने और उसकी मां को बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद इलाके में करीब 10 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर रोष जताया।
जानकारी के अनुसार जालंधर पुलिस (
Jalandhar Police
) टीम एक पुराने पारिवारिक विवाद के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के लिए सुबह करीब सवा 7 बजे उसके घर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने घर में दाखिल होकर युवक को पकड़ने की कोशिश की, परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एएसआई ने युवक की पीठ पर मुक्के मार दिए। इतना ही नहीं, हंगामे के बीच आरोपी की मां को घर के अंदर से बाल पकड़कर बाहर खींच लाया गया।
घसीटते हुए पुलिस गाड़ी में बैठाने की कोशिश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब एएसआई महिला को गली में घसीटते हुए पुलिस गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहा था, तब महिला के बेटे ने गुस्से में पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना किसी महिला कर्मी के एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जो पूरी तरह से कानून के खिलाफ है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
घटना को लेकर थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने बताया कि वह उस समय ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे और उन्हें बाद में पूरे मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एएसआई प्रवीन कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे।