ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 04 September 2026

Jalandhar News: जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमेरिका का वांटेड आरोपी गिरफ्तार; कनाडा के रास्ते आया था भारत

Jalandhar News: जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमेरिका का वांटेड आरोपी गिरफ्तार; कनाडा के रास्ते आया था भारत

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) में आज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब FBI के मोस्ट वांटेड भगोड़े को जालंधर से गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट पुलिस जालंधर (Jalandhar) ने विदेश में दर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित बताए जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मनजीत सिंह बेदी को काबू किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अमेरिका (America) में स्नैप लाभ से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के मामले में वांछित था। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, आरोपी का नाम अमेरिका में वांछित धोखाधड़ी आरोपियों की सूची में शामिल बताया गया है। उसके खिलाफ अमेरिका के पूरक पोषण सहायता कार्यक्रम (SNAP) से जुड़े लाभ में कथित धोखाधड़ी के आरोपों की जांच चल रही थी।

कनाडा के रास्ते आया भारत

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर कार्रवाई से बचने के लिए अप्रैल 2026 में कनाडा (Canada) के रास्ते भारत पहुंचा था। इसके बाद वह जालंधर में रह रहा था। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की भी जांच

गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी की भारत में गतिविधियों और उसके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भारत आने के बाद वह किन लोगों के संपर्क में रहा और क्या उसके किसी अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से संबंध हैं।

पुलिस उसके संभावित ठिकानों और संपर्क में रहे लोगों से जुड़ी जानकारी भी खंगाल रही है। इसके साथ ही अमेरिका सहित अन्य देशों की संबंधित एजेंसियों से मिली सूचनाओं की भी जांच की जा रही है।