ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 04 September 2026

Jalandhar News: जालंधर में चालान काटते समय पुलिसकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

Jalandhar News: जालंधर में चालान काटते समय पुलिसकर्मी ने युवक को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस पर उठे सवाल

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हुए एक घटनाक्रम ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खबर है कि चालान की कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी ने युवक को थप्पड़ मार दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के पठानकोट चौक पर चालान की कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का आरोप है कि वह पुलिस की कार्रवाई को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था, इसी दौरान पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।

पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़

युवक के अनुसार, चालान की कार्रवाई के बीच उसने अपनी आरसी वापस लेने के लिए पुलिसकर्मी के हाथ की ओर हाथ बढ़ाया था। इसी दौरान पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद युवक ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए पूछा कि क्या किसी व्यक्ति के साथ इस तरह पेश आना उचित है।

युवक ने बताया कि वह अपनी गाड़ी से लंबा सफर कर कई राज्यों में जा चुका है। उसका कहना है कि करीब 3 हजार किलोमीटर की यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों से गुजरने के बाद जालंधर में उसका चालान किया गया।

सोशल मीडिया पर चर्चा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। युवक ने स्पष्ट किया है कि वह इस मामले को लेकर चुप नहीं बैठेगा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने शिकायत दर्ज करवाएगा।

युवक ने कहा है कि वह सीपी कार्यालय पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत देगा और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जालंधर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।