Thursday, 14 May 2026
पंजाब
Jalandhar: जालंधर में कन्हैया मित्तल की 'बालाजी की चौकी' रुकवाने पर भारी विवाद, भाजपा-कांग्रेसी नेताओं ने रोड पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Balaji Ki Chowki Kanhaiya Mittal: जालंधर में श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित होने वाली 'बालाजी की चौकी' को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया है। हर साल यह कार्यक्रम जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की अगुवाई में होता आ रहा है। इस बार भी रमन अरोड़ा की अगुवाई में यह कार्यक्रम आज से शुरू होना है, लेकिन साईंदास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारी को पुलिस ने जाकर रुकवा दिया।
जालंधर
(Jalandhar)
में 14 मई (गुरुवार) को साईं दास स्कूल ग्राउंड में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल आने वाले हैं। हालांकि, 13 मई की रात पुलिस ने ग्राउंड पहुंचकर डेकोरेशन, टेंट और लाइट का काम रुकवा दिया और कार्यक्रम न करने की चेतावनी दी। हालांकि मौके पर विधायक रमन अरोड़ा तो नहीं पहुंचे, लेकिन जालंधर वेस्ट हलके पूर्व विधायक और भाजपा नेता शीतल अंगुराल और मंदिर कमेटी ने सरकार और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
[caption id="attachment_83966" align="aligncenter" width="1200"]
Raman Arora[/caption]
Jalandhar Bala ji[/caption]
Sheetal-Angural[/caption]
Raman Arora[/caption]
पुलिस ने काम बंद करवाया
जानकारी के मुताबिक साईं दास स्कूल ग्राउंड में वीरवार को होने वाले बालाजी महाराज के संकीर्तन की तैयारियां जोरों पर थीं। बुधवार रात को जब टेंट और लाइट वाले अपना काम कर रहे थे, तभी पुलिस बल ने वहां पहुंचकर काम बंद करवा दिया। पुलिस का कहना था कि यह चौकी नहीं होगी। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही मंदिर कमेटी के सदस्य और स्थानीय हिंदू नेता मौके पर इकट्ठा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। [caption id="attachment_110655" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Bala ji[/caption]
शीतल अंगुराल बोले- घटिया नेता बालाजी की चौकी रुकवा रहे हैं
भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विधायक रमन अरोड़ा का नहीं है, ये कार्यक्रम हिन्दुओं और सनातनियों का है। कष्ट निवारण बालाजी मंदिर से लाखों लोगों की आस्था जुड़ी है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कमेटी के पास फायर ब्रिगेड, बिजली विभाग और नगर निगम की तमाम परमिशन मौजूद हैं, तो पुलिस किसके दबाव में काम रोक रही है? अंगुराल ने कहा की यह सरकार पुलिस का तमाशा बना रही है। अपने चहेते नेताओं को खुश करने के लिए हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। [caption id="attachment_42951" align="aligncenter" width="800"]
Sheetal-Angural[/caption]