Saturday, 25 April 2026
पंजाब
Power Cut in Jalandhar: जालंधर में बिजली संकट, पूरी रात बिजली गुल, लोगों में जबरदस्त गुस्सा, आज भी इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली
डेली संवाद, जालंधर।
Power Cut in Jalandhar: गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जालंधर शहर में बिजली संकट गहराने लगा है। जहां एक ओर तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर रात के समय लगने वाले अघोषित बिजली कटों से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।
जालंधर
(Jalandhar)
में पिछले तीन दिनों से रात को बिजली काट दी जाती है। पूरी रात बिजली नहीं आ रही है। जिससे लोगों में सरकार और बिजली विभाग के प्रति काफी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि रात 10 बजे से 12 बजे के बीच 2-2 घंटे तक, उसके बाद रात 1 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली गायब रहना सबसे ज्यादा परेशान करने वाला है।