Sunday, 08 March 2026
पंजाब
Jalandhar Power Cut: जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 6 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, जाने वजह
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Power Cut New Update: जालंधर शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से 66 केवी लेदर कॉम्प्लैक्स सब-स्टेशन में रिपेयर और मेंटेनेंस कार्य कराया जा रहा है। विभाग के अनुसार यह काम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान सब-स्टेशन से चलने वाले कई फीडरों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक जालंधर
(Jalandhar)
में कई इलाकों में आज 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसमें 11 केवी न्यू वरियाणा, रघु एक्सपोर्ट, महाजन, दोआबा, गुप्ता, जुनेजा, करतार वाल्व, मल्टीकास्ट, यूरो, टीके स्पोर्ट्स, परफैक्ट बैल्ट और सिंडिकेट फीडर से जुड़े इलाकों में इस अवधि के दौरान बिजली सप्लाई बंद रहेगी।