Wednesday, 15 April 2026
पंजाब
Jalandhar Power Cut Today: जालंधर में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, शाम 4 बजे तक सप्लाई रहेगी बंद
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Power Cut Today: जालंधर शहर (Jalandhar City) के कई इलाकों में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। पावरकॉम विभाग के अनुसार 66 केवी टीवी सेंटर सब स्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडर पर आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, जिसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
जालंधर
(Jalandhar)
के बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेज मोहन नगर फीडर पर तकनीकी सुधार और रखरखाव का काम किया जाएगा। इस दौरान अवतार नगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। जिन प्रमुख इलाकों में असर पड़ेगा उनमें तेज मोहन नगर, अवतार नगर गली नंबर 13, न्यू अशोक नगर, अशोक नगर, संत नगर, बस्ती शेख अड्डा, मोचियां मोहल्ला सहित आसपास के अन्य क्षेत्र शामिल हैं।