Sunday, 20 September 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर की PPR मार्केट को नो-वेपन जोन बनाने की तैयारी, पुलिस और फूड जॉइंट्स ऑनर्स की अहम बैठक में बड़ा फैसला
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की ओर से PPR मार्केट के सभी फूड जॉइंट्स ऑनर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता DCP Law & Order जसरूप कौर बाथ IPS ने की।
इस दौरान ADCP City माधवी शर्मा, ACP Model Town मनमोहन सिंह, PPR मार्केट के प्रेसिडेंट जीएस राजा और मार्केट के विभिन्न रेस्टोरेंट, कैफे, होटल और बार के संचालक मौजूद रहे।
PPR मार्केट को नो-वेपन जोन बनाने पर चर्चा
बैठक का मुख्य उद्देश्य PPR मार्केट के रेस्टोरेंट, कैफे, होटल और बार को No Weapon Zone बनाने को लेकर फूड जॉइंट्स ऑनर्स की सहमति लेना था। DCP जसरूप कौर बाथ ने पुलिस कमिश्नर सतेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशों से मार्केट के कारोबारियों को अवगत करवाया।
यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन और कारोबारियों के बीच सहयोग जरूरी है। ACP मनमोहन सिंह ने कहा कि फूड जॉइंट्स के संचालक और पुलिस मिलकर शहर में Law & Order की स्थिति को और बेहतर तरीके से बनाए रखने में सहयोग कर सकते हैं।
कारोबारियों ने रखी अपनी समस्याएं
PPR मार्केट के प्रेसिडेंट जीएस राजा ने बैठक के दौरान दुकानदारों और फूड जॉइंट्स ऑनर्स की समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक में विक्रम जी (डीवीनो बार), दिनेश (M5), बब्बू जी (ASF) समेत PPR मार्केट के अन्य फूड जॉइंट्स ऑनर्स ने हिस्सा लिया।