Wednesday, 01 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, अमरदीप और पेसमेकर पब्लिकेशन के मालिकों के खिलाफ शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाबी पाठ्य पुस्तकों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि इन पुस्तकों में एस.सी./एस.टी. समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं।
वक्ताओं ने बताया कि अमरदीप प्रकाशन/पेसमेकर पब्लिकेशन, जालंधर-दिल्ली द्वारा प्रकाशित ये पुस्तकें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 8 तक के लिए निर्धारित हैं और कई स्कूलों, जिनमें डी.ए.वी. से जुड़े संस्थान भी शामिल हैं, में पढ़ाई जा रही हैं। भूपिंदर कौर और डॉ. अमरजीत कौर द्वारा लिखित ‘नवि नुहार’, ‘नवि नुहार डी.ए.वी.’, ‘निकुंज’ और ‘निर्मोलक’ जैसी पुस्तकों में कथित रूप से समाज के विशेष वर्गों के प्रति अपमानजनक सामग्री शामिल है।