Wednesday, 20 August 2025
पंजाब
Jalandhar Rainfall: जालंधर के मेयर और कमिश्नर के घरों में घुसा पानी, शहर की सड़कें बनी झील, पार्षद बोले- कमिश्नर ने शहर को लावारिस छोड़ा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Rainfall News Update: जालंधर (Jalandhar) में सुबह हो रही बारिश के बाद शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर के कई इलाकों और कालोनियों में कई फुट पानी जमा हो गया है। भगत सिंह कालोनी (Bhagat Singh Colony) से लेकर शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन (Model Town) की सड़कें पानी में डूब गई हैं। शहर के प्रथम नागरिक मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) और कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain) के घर में भी पानी घुस गया है।
Bhagat Singh Colony News[/caption]
Bhagat Singh Colony[/caption]
Gautam-Jain-IAS[/caption]
पवन कुमार ने कहा कि जालंधर शहर में अब तक के सबसे बुरे हालात बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले मेयर कैंप आफिस और कमिश्नर हाउस मॉडल टाउन में पानी निकासी न होने के कारण पानी भर गया था। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी मेयर और कमिश्नर अपने घरों के बाहर पानी निकासी का इंतजाम नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर शहर के लोग अपने ही घरों से पानी की निकासी नहीं कर सकते तो क्या करेंगे?
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
जालंधर (Jalandhar) में आज सुबह से रुक रुक हो रही बारिश के बीच शहर की सभी सड़कें झील बन गई हैं। शहर के अधिकांश सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे जालंधर की सड़कें जानलेवा साबित हो सकती हैं। हैरानी की बात तो यह है कि जिन अफसरों और नेताओं की जिम्मेदारी है, वे घरों से बाहर तक नहीं निकले। जिससे शहर के अधिकांश इलाके के लोग परेशान हैं। [caption id="attachment_82253" align="aligncenter" width="899"]
Bhagat Singh Colony News[/caption]
मेयर और कमिश्नर हाउस में भरा पानी
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद पवन कुमार शहर के सबसे पाश इलाके माडल टाउन मार्केट के साथ बने मेयर वनीत धीर और निगम कमिश्नर गौतम जैन के सरकारी निवास पर पहुंच गए। क्योंकि पवन कुमार के मुताबिक नगर निगम के अफसर फोन नहीं उठा रहे हैं, न ही जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर निगम अफसर को काम कर रहे हैं। जिससे आज वे नंगे पैर मेयर और कमिश्नर के सरकारी निवास पर पहुंच गए।देखें Live वीडियो
पार्षद पवन कुमार ने दोनों घरों के गेट खड़काए तो वहां कोई नहीं दिखा। मेयर और कमिश्नर के घर का गेट खुला था, दोनों के घरों में पानी भरा था। पवन कुमार ने कहा कि मेयर और कमिश्नर शहर में सीवरेज की सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च कर चुके हैं, लेकिन शहर में कुछ देर हुई बारिश से परेशानी पैदा हो जाती है। शहर की सड़कें झील बन गई हैं। [caption id="attachment_82254" align="aligncenter" width="899"]
Bhagat Singh Colony[/caption]
गौतम जैन छुट्टी पर, शहर लावारिस
पवन कुमार ने कहा कि कमिश्नर गौतम जैन ने जालंधर शहर को लावारिस छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मेयर को शहर में इमरजेंसी घोषित कर देना चाहिए। पवन कुमार ने कहा कि शहर के लिए कोई विजन न होने के कारण शहरवासियों का बुरा हाल है। शायद ऐसा पहली बार हो रहा है कि सड़कों से पानी की सही निकासी न होने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। [caption id="attachment_4723" align="aligncenter" width="800"]
Gautam-Jain-IAS[/caption]
पवन कुमार ने कहा कि जालंधर शहर में अब तक के सबसे बुरे हालात बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक महीने पहले मेयर कैंप आफिस और कमिश्नर हाउस मॉडल टाउन में पानी निकासी न होने के कारण पानी भर गया था। करीब एक महीना बीत जाने के बाद भी मेयर और कमिश्नर अपने घरों के बाहर पानी निकासी का इंतजाम नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अगर शहर के लोग अपने ही घरों से पानी की निकासी नहीं कर सकते तो क्या करेंगे?