Wednesday, 25 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में 11 चौकों पर आज रूट डायवर्ट, कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ें पूरा ट्रैफिक रूट प्लान
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: श्रीराम नवमी के पावन अवसर के उपलक्ष्य में आज जालंधर (Jalandhar) शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से यह यात्रा आयोजित की जा रही है। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे श्री देवी तालाब मंदिर से आरंभ होगी और शहर के प्रमुख 11 मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः मंदिर परिसर में ही विश्राम करेगी।
नवरात्र के उपलक्ष्य में मंदिर में 24 मार्च से श्री राम चरित मानस का पाठ शुरू किया गया था, जिसका भोग आज डाला जाएगा। इसके उपरांत संत सम्मेलन आयोजित होगा और फिर शोभायात्रा रवाना की जाएगी। आयोजकों के अनुसार यात्रा में पंजाब के साथ-साथ राजस्थान से आई बैंड पार्टियां और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी, जिससे भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।