Wednesday, 12 August 2026
जालंधर
Jalandhar News: रविश राज ने यूनीक होम की एक बच्ची की शिक्षा की उठाई जिम्मेदारी, बीबी प्रकाश कौर से लिया आशीर्वाद
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: DAD (Daughters Are Dignity), Sacramento USA के प्रधान और पंजाब ब्राह्मण बोर्ड के पूर्व निदेशक रविश राज शर्मा ने मंगलवार को यूनीक होम, जालंधर पहुंचकर बीबी प्रकाश कौर से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने यूनीक होम की एक बच्ची की शिक्षा और उसके बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी उठाने की घोषणा की।रविश राज ने बीबी प्रकाश कौर से आग्रह किया कि DAD को हर महीने यूनीक होम की एक बेटी की शिक्षा, देखभाल और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा करने का अवसर दिया जाए।
एक छोटा-सा प्रयास
उन्होंने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि बेटियों को सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भर बनने के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक छोटा-सा प्रयास है।
उन्होंने कहा कि एक बेटी से शुरू हुआ यह सेवा का सफर वाहेगुरु की कृपा से आने वाले समय में अनेक बेटियों के सुनहरे भविष्य का हिस्सा बने, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने कहा कि DAD का उद्देश्य बेटियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए आवश्यक अवसर एवं सहयोग प्रदान करना है।
उन्होंने समाज के सक्षम और संवेदनशील लोगों से भी अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए आगे आएं तथा अपनी सामर्थ्य के अनुसार इस नेक कार्य में योगदान दें।