Wednesday, 04 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: HMV में PG मल्टीमीडिया विभाग द्वारा रिएक्ट JS प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर (
Jalandhar
) में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के दिशा-निर्देशन अधीन पीजी मल्टीमीडिया विभाग के मल्टीमीडिया क्लब द्वारा एच.एम. वी. स्किल्ड कोर्स हब के सहयोग से ‘बिल्ड एंड डिप्लॉय वेबसाइटस विद रिएक्ट जेएस’ विषय पर 40 घंटे का अल्पकालिक मूल्यवर्धित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम सम्पन्न
इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रिएक्ट जेएस के माध्यम से आधुनिक वेब विकास का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था, जिसमें हैंड्स-ऑन लर्निंग, रियल-टाइम प्रोजेक्ट डेवलपमेंट तथा वेबसाइट डिप्लॉयमेंट तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
यह कार्यक्रम प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षताओं को सुदृढ़ करने और उन्हें उद्योग के लिए अधिक तैयार बनाने हेतु आयोजित किया गया। पाठ्यक्रम का सफल आयोजन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के सक्षम नेतत्व में संभव हो सका। कार्यक्रम का कुशल समन्वयन बीनू गुप्ता द्वारा किया गया।