Thursday, 19 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के दो रिएल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ CM, विजीलैंस और इनकम टैक्स व ED से शिकायत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के दो बड़े रिएल एस्टेट कारोबारी के खिलाफ पंजाब सरकार समेत इनकम टैक्स और ईडी में शिकायत की गई है। इसमें एक बड़ा बिल्डर और एक कालोनाइजर का नाम शामिल बताया जा रहा है। इन दोनों रिएल एस्टेट कारोबारियों के खिलाफ भेजी शिकायत में कहा गया है कि कुछ करप्ट अफसरों के साथ मिलकर पंजाब सरकार और केंद्र सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।
पंजाब सरकार को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि जालंधर
(Jalandhar)
के बड़े बिल्डर ने होटल और शापिंग कांप्लैक्स बनाकर करोड़ों रुपए की फीस चोरी है। आरोप है कि उक्त बिल्डर ने पंजाब सरकार के खजाने में बनती फीस जमा नहीं करवाई। शिकायत में कहा गया है कि आर्किटैक्ट के साथ मिलकर उक्त बिल्डर गलत तरीके से कामर्शियल इमारतें बना रहा है। अगर फीस लाखों में बनती है तो कुछ हजार रुपए ही जमा करवाए जाते हैं।
Dolly Palace Illegal Colony News[/caption]
सबूतों के साथ शिकायत
शिकायतकर्ता ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, चीफ सैक्रेटरी, विजीलैंस ब्यूरो के डायरेक्टर को सबूतों के साथ शिकायत की है। इसके साथ ही मांग की है कि उक्त बिल्डर द्वारा बनाए गए होटलों, कामर्शियल माल और अन्य कामर्शियल इमारतों के दस्तावेजों और भौगोलिक स्थिति की जांच होनी चाहिए। इससे न केवल सरकार को बड़ी फीस आ सकती है, बल्कि एक बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसके साथ ही जालंधर के एक बड़े कालोनाइजर की 50 से ज्यादा कालोनियों का ब्यौरा भी सरकार को भेजा गया है। शिकायत में कहा गया है कि बस्तियात इलाके से लेकर लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी और शहर व शहर के बाहर कई रिहाइशी कालोनियां काटी गई हैं। आरोप है कि उक्त कालोनाइजर ने फर्जी एनओसी लगाकर प्लाटों की रजिस्ट्री करवाई है, जिससे नगर निगम और पुडा को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। [caption id="attachment_100231" align="aligncenter" width="1200"]
Dolly Palace Illegal Colony News[/caption]