ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 15 April 2026

Jalandhar News: सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने मोहिंदर भगत को किया सम्मानित

Jalandhar News: सड़क और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने मोहिंदर भगत को किया सम्मानित
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत के नेतृत्व में बस्ती दानिशमंदा इलाके में लोगों की प्रमुख मांग को पूरा करते हुए लगभग 1 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से अप्रोच रोड और सीवरेज का काम पूरा होने पर इलाकावासियों ने आज कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ( Mohinder Bhagat ) ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली राज्य सरकार शहरवासियों को अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दृढ़ वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और आधारभूत ढांचे समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और विकास कार्य करवाए जाएंगे। [caption id="attachment_97963" align="aligncenter" width="1200"] Mohinder Bhagat Mohinder Bhagat[/caption]

हर वादे को पूरा किया

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से जहां इलाके में आवाजाही सुगम होगी, वहीं पानी की निकासी की क्षमता में भी सुधार होगा। इस मौके पर भगत ने पंजाब सरकार द्वारा लोगों के जीवन स्तर को और बेहतर बनाने के लिए की जा रही अनेक पहलकदमियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों से चुनावों से पहले किए हर वादे को पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के अंदर शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, उद्योग, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में लाजवाब उपलब्धियां हासिल करके सूबे को विकास की ऊंचाइयों की ओर तेजी से ले जाया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने इलाके की प्रमुख मांग पूरी होने पर कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया। लोगों ने पंजाब सरकार द्वारा की जा रही विकास पक्षी गतिविधियों की सराहना भी की।