ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 07 September 2026

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर रेस्टोरेंट में फर्ज CIA स्टाफ बनकर घुसे दो युवक, मालिक को रिवॉल्वर दिखाकर दी धमकी

Jalandhar News: जालंधर के मशहूर रेस्टोरेंट में फर्ज CIA स्टाफ बनकर घुसे दो युवक, मालिक को रिवॉल्वर दिखाकर दी धमकी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के एक Restaurant में CIA का फर्जी कर्मचारी बन युवकों को धमकी देने की खबर सामने आ रही है खबर है कि अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित के संचालक को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर धमकाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित Padrino Restaurant में CIA स्टाफ का फर्जी कर्मचारी बनकर दो युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को हथियार के बल पर धमकाया है।

Padrino Restaurant के संचालक अरुणदीप सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार दो युवक रेस्टोरेंट के मुख्य गेट की बजाय किचन के रास्ते अंदर आए। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताया और गुरविंदर नाम के व्यक्ति के बारे में पूछने लगे।

हथियार दिखाकर धमकी

इस दौरान जब उन्हें बताया गया कि इस नाम का कोई व्यक्ति रेस्टोरेंट में काम नहीं करता, तो उन्होंने संचालक को धमकी देते हुए कहा कि गुरविंदर को बता देना कि वे यहां आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हथियार भी दिखाया।

घटना के बाद अरुणदीप सिंह ने थाना-7 के SHO को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही यह रेस्टोरेंट टेकओवर किया है और इससे पहले यहां कोई अन्य रेस्टोरेंट संचालित होता था। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।