ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 10 August 2026

Jalandhar News: जालंधर के होटल में मिली युवती की लाश, दो दिनों से एक युवक रोज मिलने आता था

Jalandhar News: जालंधर के होटल में मिली युवती की लाश, दो दिनों से एक युवक रोज मिलने आता था

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल गेस्ट हाउस में एक युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवती की पहचान योतिका (38) के रूप में हुई, और वह लुधियाना की रहने वाली थी।

पुलिस के अनुसार, करीब 38 वर्षीय युवती योतिका पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे होटल स्टाफ को कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत अवस्था में मिली।

रोज एक युवक मिलने आता था

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दो दिनों के दौरान एक युवक नियमित रूप से युवती से मिलने होटल आता था। होटल कर्मचारियों के अनुसार, युवती 8 अगस्त की शाम करीब 5 बजे रॉयल गेस्ट हाउस नाम के होटल में पहुंची थी। उसने दो दिन के लिए रूम नंबर 102 लिया था।

इस दौरान उसने होटल स्टाफ को को अपना आधार कार्ड दिया था। आज उसे चेकआउट करना था। वह दिनभर कमरे में ही रहती थी। युवती से मिलने के लिए विशु उर्फ चिंटू नाम का युवक आता रहता था। युवक 8 अगस्त की रात युवती के कमरे में रुका था। वह 9 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे वहां से निकला। इसके बाद युवक 9 अगस्त की दोपहर भी होटल आया था और कुछ समय युवती के कमरे में रुका।

Royal Hotel Jalandhar.jpg
Royal Guest House Jalandhar

जांच के दौरान कमरे से लाल रंग का एक सूटकेस बरामद हुआ, लेकिन उसमें कोई सामान नहीं मिला। कमरे की स्थिति भी अस्त-व्यस्त थी। सामान बिखरा हुआ था और कमरे में काफी गंदगी फैली हुई थी। होटल कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि युवती की मौत नशे की वजह से हुई हो सकती है, हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

लुधियाना की निकली युवती

पुलिस ने कागजात खंगाले तो पता चला कि युवती का नाम योतिका (38) है और वह लुधियाना की रहने वाली है। होटलकर्मियों से पूछताछ में पता चला कि युवती से मिलने युवक आता था। उसके बाद वहां से चला जाता था। हालांकि दोनों बंद कमरे में क्या करते थे, इसके बारे में होटलकर्मियों को कोई जानकारी नहीं है।

पुलिस के मुताबिक युवती के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। कमरे के फर्श पर तीन जगह खून के धब्बे मिले हैं। कमरे की बेडशीट पर खून के निशान नहीं मिले, जबकि गद्दा अस्त-व्यस्त हालत में पड़ा था।