Saturday, 30 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के नजदीक मंगलवार सुबह हुए RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड को पुलिस ने ट्रेस करने का दावा किया है। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक प्रॉपर्टी विवाद सामने आया है। सूत्र बता रहे हैं पुलिस ने इस मामले में सिमरनजीत सिंह के कजन ब्रदर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत सिंह का अपने करीबी रिश्तेदार के साथ लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई और वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जांच तेज की थी।