Sunday, 31 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की हत्या की असली वजह आई सामने, पढ़ें मर्डर की सिलसिलेवार कहानी
जालंधर।
Jalandhar RTI Activist Murder: पंजाब के जालंधर के चर्चित RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया है कि उनकी हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके ही ममेरे भाई शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने की थी।
पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच 5 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था, जो आखिरकार खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके साथ मौजूद अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है।
RTI activist Simranjit Singh has been shot[/caption]
RTI activist Simranjit Singh has been shot[/caption]
प्लॉट देखने के बहाने बुलाया, फिर सिर में मारी गोली
पुलिस जांच के मुताबिक, शनिवार (30 मई) सुबह करीब 7 बजे सिमरनजीत सिंह को एक फोन आया था। फोन आने के बाद वह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर घर से निकले। उन्हें पहले से जान का खतरा था, इसलिए वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल भी साथ लेकर गए थे। पुलिस के अनुसार, उनके ममेरे भाई शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल ने उन्हें फगवाड़ा के गांव माहेरूं में एक प्लॉट देखने के लिए बुलाया था। दोनों प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और शरणजीत का दावा था कि सिमरनजीत पर उसके 5 लाख रुपए बकाया थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।LPU गेट के पास हुआ विवाद
जांच में सामने आया है कि दोनों लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के लॉ गेट के नजदीक एक खाली प्लॉट पर पहुंचे। यहां पैसों के लेन-देन को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बहस के दौरान आरोपी शरणजीत सिंह ने पीछे से सिमरनजीत के सिर में दो गोलियां दाग दीं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस के मुताबिक, सिमरनजीत ने भी जवाबी कार्रवाई की कोशिश की, लेकिन गोली लगने के कारण वह जमीन पर गिर पड़े और खुद को बचा नहीं सके। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।मजदूर ने देखा शव, पुलिस को दी सूचना
कुछ समय बाद पास में निर्माण कार्य कर रहे एक मजदूर ने प्लॉट में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके से पुलिस ने सिमरनजीत सिंह का शव, उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो हथियार (रिवॉल्वर और पंप एक्शन गन), एक लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। [caption id="attachment_112269" align="aligncenter" width="1200"]
RTI activist Simranjit Singh has been shot[/caption]
CCTV फुटेज और मोबाइल लोकेशन से खुला राज
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान शरणजीत सिंह उर्फ ट्विंकल की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने बताया कि 5 लाख रुपए के विवाद के चलते उसने सिमरनजीत को गोली मार दी थी।हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद
पुलिस ने आरोपी शरणजीत सिंह को जालंधर के तिलक नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .32 बोर की टॉरस पिस्टल और छह जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात के समय आरोपी के साथ पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। [caption id="attachment_112265" align="aligncenter" width="1200"]
RTI activist Simranjit Singh has been shot[/caption]