Saturday, 06 December 2025
पंजाब
Jalandhar News: आरटीआई एक्टिविस्ट का दावा झूठा, निगम अफसर बोले- NOC सही तरीके से जारी हुई
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में फर्जी एनओसी को लेकर जो खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट ने किया था, उसमें से कुछ की एनओसी सही है। इसकी जानकारी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने दी है।
जालंधर
(Jalandhar)
नगर निगम (Municipal Corporation) के अफसरों के मुताबिक श्री गुरु रविदास चौक के पास जिस कालोनी के प्लाट की एनओसी फर्जी होने का दावा आरटीआई एक्टिविस्ट ने किया है, वह सरासर झूठ है। अफसरों के मुताबिक उक्त कालोनी की एनओसी बिल्कुल सही है, जिसका रिकार्ड नगर निगम के पास है।
नगर निगम द्वारा जारी की गई एनओसी[/caption]
एनओसी सही जारी हुई
आपको बता दें कि कल एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने दावा किया था कि श्री गुरु रविदास चौक के पास काटी गई एक कालोनी में निगम अफसरों द्वारा फर्जी एनओसी जारी की गई है। इस पर डेली संवाद ने कल अफसरों से उनका पक्ष मांगा था। लेकिन अफसरों ने कहा था कि जांच के बाद बताएंगे। [caption id="attachment_95840" align="aligncenter" width="1599"]
नगर निगम द्वारा जारी की गई एनओसी[/caption]