Sunday, 31 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के ट्रिनिटी कॉलेज में रविवार को एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कई उम्मीदवारों को कथित तौर पर देर से पहुंचने का हवाला देकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध जताया और व्यवस्था पर सवाल उठाए।
कपूरथला से परीक्षा देने पहुंचे जसदीप सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सुबह करीब 9:30 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। उनके अनुसार, वहां मौजूद गार्ड्स ने उन्हें बताया कि अंतिम प्रवेश का समय परीक्षा शुरू होने से पांच मिनट पहले तक है। जसदीप का कहना है कि उन्हें लगा था कि परीक्षा 11:30 बजे शुरू होनी है, इसलिए वे निर्धारित समय से पहले दोबारा केंद्र पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया।
[caption id="attachment_78345" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]
Police[/caption]