Friday, 28 August 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में सोशल वर्कर सतपाल गिल ने जरूरतमंद बच्चों से बंधवाई राखी, बांटे गिफ्ट और मिठाइयां
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: रक्षाबंधन का पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस खास अवसर पर जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में सामाजिक सेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली।
जालंधर के सोशल वर्कर सतपाल गिल और करण गिल ने जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों से राखी बंधवाई गई और उन्हें मिठाइयां, गिफ्ट तथा आशीर्वाद स्वरूप भेंट भी दी गई।
50 घरों के बच्चों से बंधवाई राखी
जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में करीब 50 घरों के बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने सतपाल गिल और अन्य लोगों को राखी बांधी। इसके बाद सभी बच्चों को सम्मानपूर्वक मिठाइयां और उपहार वितरित किए गए।
सतपाल गिल ने बच्चों से आशीर्वाद भी लिया और उनका मान-सम्मान किया। इस मौके पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया त्योहार
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अक्सर रक्षाबंधन के मौके पर बड़े राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ त्योहार मनाना एक सराहनीय पहल है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों को भी जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी खुशियों में शामिल होना चाहिए।

सामाजिक सेवा की मिसाल
रक्षाबंधन के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों से राखी बंधवाकर सतपाल गिल ने सामाजिक भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। बच्चों को गिफ्ट और मिठाइयां देकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं।
आयोजन में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।