Monday, 02 March 2026
पंजाब
Jalandhar: जालंधर के दो प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar School Bomb Threat: पंजाब के जालंधर शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो प्रमुख स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिली। धमकी शहर के बीच स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल और रामामंडी स्थित एपीजे स्कूल ब्रांच को भेजी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और भारी पुलिस बल, स्निफर डॉग तथा बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया।
प्रारंभिक जांच के दौरान स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस को किसी भी तरह का संदिग्ध सामान या बम जैसी वस्तु नहीं मिली है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। घबराहट से बचने के लिए फिलहाल स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की गई है और पढ़ाई सामान्य रूप से जारी है।
[caption id="attachment_103845" align="aligncenter" width="1200"]
Police DAV School Jalandhar[/caption]
PM Modi Visit Punjab[/caption]
Police DAV School Jalandhar[/caption]
साइबर सेल जांच में जुटा
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, धमकी भरी ई-मेल कहां से भेजी गई है, इसका पता लगाने के लिए साइबर सेल और तकनीकी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। ई-मेल के स्रोत को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती तौर पर इसे शरारती तत्वों की हरकत माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
गौरतलब है कि इससे पहले भी जालंधर (Jalandhar) के स्कूलों को कई बार इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पंजाब (Punjab) दौरे से एक दिन पहले शहर के छह स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आई थीं और व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया था, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। [caption id="attachment_101005" align="aligncenter" width="1200"]
PM Modi Visit Punjab[/caption]