Saturday, 18 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में रद्दी और कबाड़ के गोदाम में भयंकर आग, इलाके में फैली दहशत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर शहर के काला सिंघया रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक रद्दी और कबाड़ के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और इसका घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, तेज हवा और गोदाम में रखे ज्वलनशील कबाड़ के कारण आग लगातार फैलती रही, जिससे फायरकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।