Monday, 31 August 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में SHO पर गिरी गाज, नशा तस्करों और गैंगस्टरों से कथित कनेक्शन के आरोपों के बीच लाइन हाजिर
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जयइंद्र के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है खबर है कि SHO जयइंद्र को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन हाजिर किया गया है। इनकी जगह पर अब थाने का प्रभार सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह को सौंपा गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करों और गैंगस्टरों के साथ लिंक होने के मामले में ये कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह की तरफ से ये एक्शन लिया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है।