ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 01 March 2026

Jalandhar News: जालंधर में चोरों ने मचाया हड़कंप, एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के रामामंडी (Ramamandi) इलाके में स्थित बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास की मार्केट में शनिवार देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने तीन दुकानों के शटर तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह जब दुकान मालिक अपनी-अपनी दुकानों पर पहुंचे तो शटर टूटे देख हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत थाना रामामंडी की दकोहा पुलिस ( Jalandhar Police ) चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। [caption id="attachment_103798" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Shops Loot Jalandhar Shops Loot[/caption]

55 हजार रुपये की नकदी गायब

दकोहा निवासी गौरव शर्मा, जो पिछले चार साल से ‘मोबाइल कैंपस’ नाम से दुकान चला रहे हैं, ने बताया कि वह शनिवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार सुबह पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि गल्ले में रखी करीब 55 हजार रुपये की नकदी गायब थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक को दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसते और कुछ देर बाद नकदी लेकर भागते हुए देखा गया है। बाद में पता चला कि उसी चोर ने पास की दो अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।