ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 04 June 2026

Jalandhar News: जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की अंतिम अरदास एवं भोग 5 जून को

Simranjit Singh
Simranjit Singh
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के मशहूर आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह (पुत्र स्वर्गीय सरदार जगदीश सिंह), जिन्होंने 30 मई 2026 को अपनी सांसारिक यात्रा पूरी कर गुरु चरणों में विलीन हो गए, उनकी आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास एवं भोग समारोह 5 जून को आयोजित किया जाएगा। परिवारिक सदस्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत सिमरनजीत सिंह की स्मृति में उनके निवास स्थान पर श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ 3 जून 2026 (बुधवार) को किया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग 5 जून 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10:30 बजे डाले जाएंगे

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके उपरांत दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब, आदर्श नगर, जालंधर में कीर्तन समागम आयोजित किया जाएगा। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा। शोकाकुल परिवार ने सभी रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों से विनम्र अपील की है कि वे इस अंतिम अरदास समागम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा परिवार के दुख में सहभागी बनें। [caption id="attachment_19931" align="aligncenter" width="1024"] Simranjit Singh RTI Simranjit Singh RTI[/caption]

अंतिम अरदास एवं भोग

  • स्थान: गुरुद्वारा सिंह सभा साहिब, आदर्श नगर, जालंधर
  • तारीख: 5 जून 2026 (शुक्रवार)
  • भोग समय: सुबह 10:30 बजे
  • कीर्तन समागम: दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक