ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 01 August 2026

Raid In Spa Center: जालंधर के स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 3 युवतियां और युवक गिरफ्तार

Raid In Spa Center: जालंधर के स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 3 युवतियां और युवक गिरफ्तार

डेली संवाद, जालंधर। Raid In Spa Center: पंजाब के जिला जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने 3 युवतियां और युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के छोटी बारादरी पार्ट-2 स्थित रॉयल स्पा मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से 3 युवतियों और एक युवक को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बारादरी पार्ट-2 में ‘रॉयल स्पा’ में मसाज की आड़ में लड़कियों को रखकर देह व्यापार का अवैध धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की योजना बनाई।

थाना डिवीजन नंबर-7 में 31 जुलाई को मुकदमा नंबर 181 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इमोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक युवक और तीन युवतियां गिरफ्तार

वहीं पकड़े गए युवक की पहचान अशोक उर्फ आर्यन पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सेनीपुरा, रोहतक (हरियाणा) का रहने वाला है और वर्तमान में रोहिणी सेक्टर-1, दिल्ली में रह रहा था।

गिरफ्तार युवतियों की पहचान पूजा पुत्री राजिंदर कुमार, निवासी मॉडल टाउन, पानीपत; प्रीती मिश्रा पुत्री किशोरी मिश्रा, निवासी बस्ती गुज्जां, जालंधर; और वंदना पुत्री कप्तान सिंह, निवासी अंसल सुशांत सिटी, पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।