ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 24 May 2026

Jalandhar News: हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक संपन्न, समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक की चर्चा

Jalandhar News: हिंदू तालमेल कमेटी की विशेष बैठक संपन्न, समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक की चर्चा
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आज दिनांक 23 मई 2026 को हिंदू तालमेल कमेटी की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सनातन समाज के प्रमुख सदस्य एवं हिंदू धर्म हितैषी उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से सनातनी नेता मनोज नन्हा जी एवं सनातनी नेता अशोक सरीन हिक्की जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान हिंदू समाज की एकता, सनातन धर्म की गरिमा, गौ-माता की सुरक्षा, युवाओं में धार्मिक जागरूकता, हिंदू त्योहारों एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण, नशे के बढ़ते प्रभाव, सामाजिक भाईचारे, हिंदू बेटियों की सुरक्षा, धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों तथा समाज हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मजबूत तरीके से समाज की आवाज़ उठाएगी

हिंदू तालमेल कमेटी ने कहा कि आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता हिंदू समाज को संगठित, जागरूक एवं एकजुट करने की है। समिति समाज सेवा, धार्मिक सम्मान एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया कि जहां कहीं भी हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं या सनातन संस्कृति के सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा, वहां हिंदू तालमेल कमेटी लोकतांत्रिक एवं मजबूत तरीके से समाज की आवाज़ उठाएगी।

बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों की नियुक्ति की

1. ललित कुमार बब्बू — पंजाब प्रधान 2. कुलदीप शैंटी — चेयरमैन (पंजाब) 3. अभिषेक अनेजा — जनरल सेक्रेटरी (पंजाब) 4. अश्वनी गोल्डी — जनरल सेक्रेटरी (पंजाब) 5. राहुल वर्मा — जिला प्रधान (जालंधर) 6. कौशल — यूथ प्रधान (जालंधर) 7. रवि कुमार कुंडी — वाइस प्रधान 8. भूपेश सुगंध — वाइस प्रधान 9. अमित पटेल — वाइस प्रधान 10. रविंदर सोनकर — वाइस प्रधान 11. सूरज भोला — सेक्रेटरी 12. अर्जन सिंह — जॉइंट सेक्रेटरी 13. कुलविंदर सिंह — जॉइंट सेक्रेटरी 14. एडवोकेट डिंपी लुबाना — लीगल एडवाइजर 15. राज कुमारी साकी — लीगल एडवाइजर 16. नमित ठुकराल — जॉइंट सेक्रेटरी (यूथ विंग) अंत में सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा — “एकजुट हिंदू समाज ही मजबूत राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति की पहचान है।”