Thursday, 30 July 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में आवारा कुत्तों का आंतक, स्कूटी पर जा रहे मां-बेटे पर किया हमला, घायल
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में आवारा कुत्तों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन आवारा कुत्तों द्वारा हमला कर लोगों को घायल करने के मामले सामने आ रहे है। ऐसी ही एक खबर जालंधर से सामने आ रही है।
स्कूटी से जा रही थी घर
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के न्यू कमल विहार इलाके में आवारा कुत्तों ने हमला कर मां और बच्चे को घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि जीटीबी नगर की रहने वाली अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले बेटे जसकीरत को स्कूल से छुट्टी के बाद स्कूटी पर घर लेकर आ रही थीं।
इसी दौरान आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसपर हमला कर दिया जिससे अकालदीप कौर घबरा गई और स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में दोनों बुरी तरफ घायल हो गए।
लोगों में भारी रोष
वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा तुंरत दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया यहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उनका कहना है कि कॉलोनी में 30 से अधिक आवारा कुत्ते घूमते हैं और आए दिन राहगीरों पर हमला करते हैं।