Saturday, 14 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल में खेलने आई छात्रा का शव AGI के फ्लैट के पास मिला
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के बाहर शुक्रवार देर रात उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब 14 वर्षीय छात्रा भूविका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर एकत्रित हो गए और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही तथा सच्चाई छुपाने के गंभीर आरोप लगाए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में स्कूल का गेट खुलवाने की मांग की।
मृतक छात्रा की पहचान भूविका के रूप में हुई है, जो जालंधर
(Jalandhar)
के बारादरी स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (Cambridge International School Jalandhar) में नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। जानकारी के अनुसार, वह रोजाना अर्बन एस्टेट स्थित स्कूल की दूसरी ब्रांच में टेनिस अभ्यास के लिए जाती थी। शुक्रवार को भी उसकी मां राखी सिंघल उसे स्कूल छोड़कर आई थीं। लेकिन देर शाम तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद रात को उसका शव जालंधर हाइट्स फ्लैट्स के एफ-ब्लॉक के पास संदिग्ध हालत में बरामद हुआ।
[caption id="attachment_105043" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Class 9 Student Suicide[/caption]
Cambridge International School Jalandhar Protest News[/caption]
Cambridge International School Jalandhar Protest[/caption]
Jalandhar Class 9 Student Suicide[/caption]
परिवार ने किया प्रदर्शन
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग स्कूल के बाहर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन मामले में सच्चाई छुपाने की कोशिश कर रहा है और उन्हें समय पर सही जानकारी नहीं दी गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
परिजनों ने एक अहम सवाल उठाया है कि यदि बच्ची जालंधर हाइट्स तक पहुंची, तो उसकी टेनिस किट स्कूल के ग्राउंड में ही कैसे मिली। उनका कहना है कि यह बात पूरे मामले को और ज्यादा संदिग्ध बना देती है। बच्ची के पिता सुनील सिंघला और मां राखी सिंघल का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कुछ महत्वपूर्ण तथ्य छुपा रहा है। उनका कहना है कि घटना के कई घंटे बाद भी पुलिस और स्कूल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज दिखाने में टालमटोल कर रहे हैं। [caption id="attachment_105051" align="aligncenter" width="1200"]
Cambridge International School Jalandhar Protest News[/caption]
सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाल सकी पुलिस
परिजनों का यह भी कहना है कि स्मार्ट सिटी के दावों के बीच छह घंटे तक पुलिस एक भी सीसीटीवी फुटेज नहीं निकाल पाई, जो अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इसी को लेकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और देर रात तक स्कूल के बाहर प्रदर्शन जारी रहा। दूसरी ओर, पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। हालांकि पुलिस के पास फिलहाल यह स्पष्ट जानकारी नहीं है कि बच्ची किन परिस्थितियों में जालंधर हाइट्स तक पहुंची। इसी कारण पुलिस भी कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। [caption id="attachment_105050" align="aligncenter" width="1200"]
Cambridge International School Jalandhar Protest[/caption]