Thursday, 26 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू की माता जी का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे AAP के वरिष्ठ नेता दीपक बाली
डेली संवाद, जालंधर/लुधियाना।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की माता श्रीमती पुष्पा देवी की तबियत खराब है। उन्हें लुधियाना (Ludhiana) के डीएमसी अस्पताल (DMC Hospital) में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस दौरान आज पंजाब (Punjab) सरकार में सलाहकार और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता दीपक बाली (Deepak Bali) अस्पताल पहुंचे और माता श्रीमती पुष्पा देवी जी का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।
[caption id="attachment_106054" align="aligncenter" width="1200"]
sushil-rinku-mother-admitted-dmc-hospital-ludhiana-deepak-bali-visit[/caption]
sushil-rinku-mother-admitted-dmc-hospital-ludhiana-deepak-bali-visit[/caption]