Thursday, 30 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: इंडियन ऑयल डिपो के पास टैंकरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के सुच्ची पिंड स्थित Indian Oil Corporation डिपो के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान तेज हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे लपटें तेजी से फैल गईं और दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई देने लगा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना
जालंधर (Jalandhar)
फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों टैंकर पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
[caption id="attachment_86393" align="aligncenter" width="1200"]
Fire[/caption]
Fire[/caption]