Monday, 09 November 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर तहसील में ‘पटवारी जोड़ी’ की चर्चा तेज, पॉश इलाकों के जमीन रिकॉर्ड और बड़े इंतकालों को लेकर उठे सवाल
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम के बीच जालंधर तहसील में एक ‘पटवारी जोड़ी’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, तहसील में इस जोड़ी की आपसी तालमेल और कामकाज को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।
महंगे इलाकों के जमीन रिकॉर्ड को लेकर चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, जालंधर के पॉश और महंगे इलाकों से जुड़े जमीन के रिकॉर्ड, इंतकाल और अन्य राजस्व संबंधी कामकाज को लेकर इस पटवारी जोड़ी का नाम चर्चा में है। बड़े जमीन सौदों और महत्वपूर्ण इंतकालों में उनकी भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत
सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इस जोड़ी को किसी प्रभावशाली व्यक्ति या वरिष्ठ अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है? हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई ठोस सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं आया है।
विजिलेंस की कार्रवाई के बीच बढ़ी हलचल
गौरतलब है कि जालंधर तहसील में पहले भी भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जुड़े मामलों को लेकर विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई चर्चा में रही है। ऐसे में कथित पटवारी जोड़ी को लेकर उठ रही चर्चाओं ने तहसील के कामकाज पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि इस मामले से जुड़े कुछ इनपुट उच्च अधिकारियों तक पहुंचने की चर्चा है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन शिकायतों और आरोपों की जांच करता है या नहीं।
क्या सामने आएंगे नाम और पूरी कहानी?
तहसील के कर्मचारियों से लेकर आम लोगों तक इस कथित पटवारी जोड़ी को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के मन में सवाल है कि आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है और क्या किसी प्रभावशाली व्यक्ति की भूमिका भी सामने आएगी?