Thursday, 14 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के ट्रेवल एजैंट ने ठगे 7 लाख रुपए, पीड़ितों ने दफ्तर के बाहर किया हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का नया मामला सामने आया है। जालंधर बस स्टैंड के पास स्थित टूर एंड ट्रैवल दफ्तर के बाहर शुक्रवार को पीड़ितों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने ट्रैवल एजेंट पर लाखों रुपए लेने के बावजूद विदेश न भेजने और पैसे वापस मांगने पर धमकियां देने के गंभीर आरोप लगाए।
मामले की सूचना मिलते ही जालंधर
(Jalandhar)
बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। जानकारी के अनुसार मनवीर बावा, सपना और शालिनी नामक पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने और वर्क परमिट दिलाने के नाम पर उनसे करीब 7 लाख रुपए लिए थे।
Jalandhar Fraud Travel News[/caption]
एजैंट ने दी धमकी
आरोप है कि लंबे समय तक उन्हें झूठे आश्वासन दिए जाते रहे, लेकिन न तो विदेश भेजा गया और न ही पैसे वापस किए गए। पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो एजेंट द्वारा उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। हंगामे की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैवल एजेंट दफ्तर से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने दफ्तर को ताला लगाकर दोनों पक्षों को जांच के लिए थाने बुलाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और यदि ठगी की पुष्टि होती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। [caption id="attachment_110753" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Fraud Travel News[/caption]