ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 12 October 2025

Jalandhar News: जालंधर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक ने कईयों को कुचला, मची अफरातफरी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में बड़ा ही दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक 16 साल की लड़की की मौत हो गई है, जबकि उसके परिवार वाले घायल हो गए हैं। यह हादसा बस स्टाप के पास हुआ, जहां एक बेकाबू ट्रक ने लड़की को कुचल दिया। जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) में रविवार को एक ट्रक बेकाबू हो गया। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी लड़की को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और जांच शुरू कर दी है। [caption id="attachment_88879" align="aligncenter" width="1200"] Romanpreet Kaur Romanpreet Kaur[/caption]

बेकाबू ट्रक ने लड़की को कुचला

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रोमनप्रीत कौर (16) निवासी महितपुर के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ गांव सिंगोवाल बस स्टॉप पर खड़ी थी और महितपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसी दौरान ट्रक नंबर PB 02 BV 8387, जो जगराओं की ओर रेत से लदा जा रहा था, सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों से बचने के चक्कर में अचानक बेकाबू हो गया और परिवार को टक्कर मार दी। परिवार के अन्य सदस्य साइड में गिर गए, लेकिन रोमनप्रीत गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शराब के नशे में था ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ड्राइवर राम सिंह निवासी खुखरैण, थाना कोतवाली कपूरथला, शराब के नशे में था। हालांकि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि ड्राइवर का मेडिकल करवाया गया है, जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।