ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 11 November 2026

Jalandhar News: जालंधर के कैफे में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

Jalandhar News: जालंधर के कैफे में पुलिस की रेड, मालिक समेत 2 गिरफ्तार; पिस्तौल बरामद

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: शहर में गन कल्चर को बढ़ावा देने और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर बैठने के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित ‘टू ब्लेंड कैफे’ में छापेमारी कर पुलिस ने कैफे मालिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से लाइसेंसी .45 बोर की पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट फेज-2 के SCO नंबर 116-117 स्थित कैफे में कुछ लोग हथियार लेकर बैठते हैं और गन कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने कैफे में दबिश दी।

कैफे मालिक और एक अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कैफे मालिक लवप्रीत सिंह उर्फ लव और शिवा थापर को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान शिवा थापर के पास से लाइसेंसी .45 बोर की पिस्तौल बरामद हुई।

यह भी पढ़ें: फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे पर North Wood प्रोजैक्ट के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो में शिकायत

डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर जसरूप कौर बाठ ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से 6 नवंबर को सार्वजनिक स्थानों, मैरिज पैलेस और कैफे में हथियार ले जाने तथा उनका प्रदर्शन करने पर रोक लगाने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद कैफे में हथियार लेकर लोगों के बैठने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की।

BNS की धारा 223 के तहत FIR दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत FIR नंबर 301 दर्ज की है। यह मामला 11 नवंबर 2026 को दर्ज किया गया।

सार्वजनिक स्थानों पर हथियार दिखाने वालों पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन करने और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन की ओर से जारी आदेशों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर जाने से बचें।