Wednesday, 15 April 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में वंदे भारत ट्रेन का ठहराव क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम: राकेश राठौर
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिल्ली–कटरा वंदे भारत ट्रेन के जालंधर स्टॉपेज को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू हो चुका है जिसका रेल विभाग द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है और ट्रेन का स्टॉपेज 2 अप्रैल से शुरू भी हो चुका है और यह एक स्थापित तथ्य है जिसकी पुष्टि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा भी की गई है। इसके बावजूद गलत बयान देना गैर-जिम्मेदाराना है।