Monday, 06 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar Road Accident: जालंधर में भीषण हादसा, विधिपुर फ्लाईओवर पर रॉन्ग साइड इनोवा की टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Road Accident: जालंधर में विधिपुर फ्लाईओवर के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान लुधियाना के गांव बिलासपुर निवासी सुरिंदर शुक्ला, उनकी पत्नी प्रियंका और मां यावंती के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार इनोवा चालक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुरिंदर शुक्ला अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में ब्यास (Beas) की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विधिपुर फ्लाईओवर के पास एक इनोवा कार कथित तौर पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आई और स्विफ्ट कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
[caption id="attachment_22773" align="aligncenter" width="1200"]
Jalandhar Road Accident[/caption]
Jalandhar Road Accident[/caption]