Friday, 03 October 2025
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में वांटेड आरोपी ने खुलेआम करवाया दशहरे का कार्यक्रम, DSP को किया सम्मानित, पुलिस पर उठे कईं तरह के सवाल
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल जालंधर में पुलिस की किरकिरी उस समय हो गई जब एक वांटेड आरोपी ने DSP को सरेआम सम्मानित किया और पुलिस वाले उसको गिरफ्तार करने की बजाय खुश होते रहे।
आरोपी ने करवा डाला दशहरे का कार्यक्रम
मामला जालंधर ( Jalandhar ) के आदमपुर का है यहां जुआ लूटकांड के वांटेड आरोपी ने सरेआम दशहरे का कार्यक्रम करवा डाला और बिना किसी डर के DSP को स्टेज पर सम्मानित भी किया। वहीं हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस दौरान पुलिस वाले उसको गिरफ्तार करने की बजाय वहां खड़े होकर खुशी से तालियां बजाते रहे।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के नेता पवन कुमार टीनू, पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वहीं चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस व्यक्ति को पुलिस पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है, उसी ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। जिससे पुलिस के ऊपर कई तरह के सवाल उठ रहे है।