ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 12 August 2026

Jalandhar News: जालंधर के वार्ड नंबर 70 से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत दो AC बसें रवाना, नितिन कोहली ने दिखाई हरी झंडी

Jalandhar News: जालंधर के वार्ड नंबर 70 से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा के तहत दो AC बसें रवाना, नितिन कोहली ने दिखाई हरी झंडी

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 70 से श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने के लिए दो एसी बसों को रवाना किया गया। इनमें एक एसी स्लीपर बस भी शामिल है। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने संगतों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा को रवाना किया।

नितिन कोहली ने कहा कि खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने की संगतों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से लोगों को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है।

वार्ड नंबर 70 से दो एसी बसें रवाना

नितिन कोहली ने बताया कि जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से संगतों को विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने के लिए बसें रवाना की जाएंगी। इसी कड़ी में पार्षद जतिंदर गुलाटी के वार्ड नंबर 70 से दो एसी बसों को रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। यात्रियों के लिए एसी बसों के साथ-साथ एसी कमरों में ठहरने, खान-पान और लंगर की उचित व्यवस्था की गई है, ताकि पूरी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक रहे।

श्रद्धालुओं की अरदास हुई पूरी: नितिन कोहली

नितिन कोहली ने कहा कि लंबे समय से संगतों की इच्छा थी कि वे खाटू श्याम जी, सालासर बालाजी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि आज उनकी अरदास पूरी हुई और उन्हें इन धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक सफर नहीं, बल्कि श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा यादगार अवसर है।

हर वार्ड से श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा से जोड़ने का प्रयास

नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने की दिशा में एक सराहनीय जनहितैषी पहल है।

उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल के प्रत्येक वार्ड से संगतों को तीर्थ यात्रा से जोड़ने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए यात्रा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।