ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 02 October 2026

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ के वार्ड-83 में पेयजल समस्या दूर, मेयर वनीत धीर ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ के वार्ड-83 में पेयजल समस्या दूर, मेयर वनीत धीर ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने शुक्रवार को वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड की पार्षद जसपाल कौर और आम आदमी पार्टी बीसी विंग के प्रधान गुरचरण सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने कहा कि वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में पिछले कई वर्षों से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय पार्षद जसपाल कौर ने इस समस्या को उनके ध्यान में लाते हुए क्षेत्र के लिए नए ट्यूबवेल की मांग रखी थी।

Jalandhar Water Tubewell.jpg

लोगों को मिलेगी राहत

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए अब नए ट्यूबवेल को शुरू कर दिया गया है। इससे नेशनल पार्क और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी और पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

मेयर वनीत धीर (Mayor Vaneet Dhir) ने कहा कि शहर के अलग-अलग इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पेयजल जैसी जरूरी सुविधा से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

Jalandhar News.jpg

इस मौके पर गगनदीप सिंह, गोबिंद सिंह, अमृतपाल सिंह, मनोज कुमार, उमेश बत्रा, निर्मल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।