ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 February 2026

Jalandhar News: जालंधर में BJP नेता का बेटा दूसरी युवती के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया, पत्नी ने जमकर किया हंगामा, पुलिस के सामने छित्तर परेड

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में भाजपा नेता के बेटे को दूसरी युवती के साथ घर में रंगरेलियां मनाते उसकी पत्नी ने ही पकड़ लिया। जिससे घर में जमकर हंगामा हुआ। शहर के बस्ती बावा खेल थाना क्षेत्र में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति (भाजपा नेता का बेटा) को घर के अंदर एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। गुस्साई पत्नी ने पहले कमरे को बाहर से ताला लगाकर दोनों को अंदर बंद कर दिया और फिर अपनी मां को बुला लिया। बाद में पुलिस पहुंची और दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला। भीड़ ने मौके पर पति और युवती की पिटाई भी कर दी।

दशमेश नगर में शादी

पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी शादी चार साल पहले जालंधर (Jalandhar) के दशमेश नगर इलाके में हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है। महिला ने बताया कि दो दिन पहले भी पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वह अपने मायके चली गई थी। [caption id="attachment_102907" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Man Caught With Girl In Room Jalandhar Man Caught With Girl In Room (पीड़ित पत्नी, जिसने अपने पति को दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक हालात में देखा और कमरे में बंद कर दिया)[/caption] गुरुवार को वह अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने अचानक घर पहुंची। जब उसने दरवाजा खुलवाया और अंदर गई तो पति को एक अन्य युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। महिला का कहना है कि उसने अपनी आंखों से दोनों को एक साथ लेटे हुए देखा। इस पर उसने तुरंत कमरे को बाहर से ताला लगा दिया और शोर मचाना शुरू कर दिया।

“मुझे खुसरा कहता है”, महिला का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति लंबे समय से उसे अपमानित करता रहा है। उसने कहा कि पति उसे ताने देता था और चरित्र पर भी सवाल उठाता था। ,” महिला ने रोते हुए कहा कि “आज मैं सिर्फ बच्चे के कपड़े लेने आई थी, मुझे क्या पता था कि अंदर क्या चल रहा है। मैंने पड़ोसन से दरवाजा खुलवाया और जब अंदर गई तो दोनों को साथ देखा।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

उसका यह भी आरोप है कि उसने पहले भी पति की संदिग्ध चैट पकड़ी थी और उसके मोबाइल में स्क्रीनशॉट मौजूद थे। लेकिन पति ने उसका फोन छीन लिया था। महिला ने सवाल उठाया कि जब उसने कभी पति को किसी और के साथ नहीं पकड़ा, तो फिर उसके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया गया। [caption id="attachment_102906" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Man Caught With Girl In Room News Jalandhar Man Caught With Girl In Room News[/caption]

ससुराल पक्ष पर भी लगाए आरोप

महिला ने यह भी दावा किया कि उसके ससुर ने पहले उस पर हाथ उठाया था और उसने उस समय भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि परिवार हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुआ है और इससे पहले किराए के मकान में रहते थे। “मेरे बच्चे को तीन दिन पहले ही स्कूल में दाखिल कराया है। मैं अलग नहीं रहती थी, उसी के साथ रह रही थी। पर उसने मुझे बहुत मारा,” महिला ने कहा। महिला का आरोप है कि उसके पति के पिता स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता हैं और इसी कारण पुलिस कार्रवाई करने से बचती है। हालांकि पुलिस ने इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। इस दौरान मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ।

पत्नी ने पति को रंगे हाथ पकड़ा, देखें Live

मां बोली – बेटी का फोन आया तो पहुंची

हंगामे की सूचना मिलने पर महिला की मां भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले बेटी का फोन आया था कि उसे पीटा गया है और घर से निकाल दिया गया है। दामाद ने उसका फोन भी छीन लिया था। “आज जब बेटी ने बताया कि घर में यह सब हो रहा है तो मैं तुरंत यहां पहुंची। हमें नहीं पता कि इन दोनों के बीच क्या चल रहा था, लेकिन अगर वह शादीशुदा है और उसका बच्चा है, तो दूसरी लड़की को भी यह समझना चाहिए,” मां ने कहा। घटना की सूचना मिलने पर थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का ताला खुलवाया और अंदर से पति व युवती को बाहर निकाला। जैसे ही दरवाजा खुला, वहां एकत्रित मोहल्ले के लोगों और परिजनों ने गुस्से में दोनों की पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और दोनों को भीड़ से बचाकर अपने साथ थाने ले गई। [caption id="attachment_102908" align="aligncenter" width="1200"] Jalandhar Man Caught Jalandhar Man Caught[/caption]

भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने संभाला मोर्चा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। महिला और उसके परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि घरेलू हिंसा, मारपीट या अन्य किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि घरेलू विवाद का यह मामला अब कानूनी मोड़ ले सकता है।

आगे की कार्रवाई की जाएगी

पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और तथ्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों को थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है और मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और वैवाहिक विवादों के गंभीर पहलुओं को उजागर किया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और आगे क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं।