Sunday, 23 August 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब’ का आयोजन, हजारों युवाओं ने नशा-मुक्त और तंदरुस्त पंजाब के लिए लगाई दौड़
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Youth Run Punjab 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) यूथ विंग की ओर से रविवार को जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ का आयोजन किया गया। ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ कैंपेन के तहत आयोजित इस रन में हजारों युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने, फिटनेस अपनाने और स्वस्थ पंजाब के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ AAP नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मण ने शिरकत की और यूथ रन को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए 11 हजार रुपये तक के कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और पार्टिसिपेशन मेडल भी प्रदान किए गए।

‘यह सिर्फ दौड़ नहीं, पंजाब की आवाज है’- मनीष सिसोदिया
मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह मैराथन सिर्फ कुछ किलोमीटर दौड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नशे, निराशा और हार मानने की सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे पंजाब की आवाज है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के युवा खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों को अपना रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि कभी पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ कहा जाता था, लेकिन आज युवा पंजाब को ‘खेलता-दौड़ता पंजाब’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
‘पंजाब का युवा नशे के बजाय खेल चुन रहा’
AAP पंजाब के प्रवक्ता और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि ‘यूथ रन पंजाब 2026’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को नशे और नकारात्मक सोच से दूर कर खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
![]() | ||
|---|---|---|
उन्होंने कहा कि जालंधर की सड़कों पर हजारों युवाओं का जोश यह संदेश दे रहा है कि पंजाब का युवा नशे को नहीं, बल्कि खेल, मेहनत, फिटनेस और सफलता को चुन रहा है।
‘रंगला पंजाब’ के लिए युवाओं का बढ़ता जोश
AAP पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि मैराथन में युवाओं की बड़ी भागीदारी ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए उनके बढ़ते उत्साह को दर्शाती है।
उन्होंने युवाओं से खेल को रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों के लिए रोजाना आधा घंटा या एक घंटा निकालना भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
खेल और शिक्षा की ओर बढ़ रहे युवा: बलतेज पन्नू
AAP पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार युवाओं को खेल और शिक्षा की ओर लाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर में सुबह-सुबह हजारों युवाओं की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि पंजाब फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में AAP यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, वाइस प्रेसिडेंट वीर दविंदर सिंह सहित यूथ विंग के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी प्रतिभागियों और टीम सदस्यों का आभार जताया।
इस मौके पर जालंधर के मेयर और जालंधर नार्थ हलके के इंचार्ज वनीत धीर, जालंधर सैंट्रल हलका के इंचार्ज नितिन कोहली, खादी बोर्ड के चेयरमैन काकू आहलूवालिया, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह ढिल्लों, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
