Sunday, 19 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Jammu Kashmir Flash Flood: भारी बारिश से उत्तर भारत में तबाही: जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड, 8 की मौत, सैकड़ों वाहन बहे; कई राज्यों में रेड अलर्ट
डेली संवाद, नई दिल्ली/श्रीनगर।
Jammu Kashmir Flash Flood and Heavy Rain Alert North India: देश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इसका असर उत्तर भारत के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर रात करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश के बाद अचानक फ्लैश फ्लड आ गई। धारहाल नदी के उफान पर आने से बेला स्थित न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में पानी भर गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाढ़ के तेज बहाव में करीब 200 से 250 वाहन बह गए, जिससे इलाके में भारी नुकसान हुआ है।