Monday, 06 April 2026
जम्मू-कश्मीर
Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड, पहाड़ गिरने से भारी तबाही, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, बचाव और राहत काम शुरू
डेली संवाद, जम्मू।
Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर सोमवार सुबह बड़ा व्यवधान देखने को मिला, जब करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच भारी भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तड़के करीब 3 बजे पहाड़ियों से अचानक बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे और साथ ही मिट्टी खिसकने से सड़क के दोनों ओर रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
इस घटना के चलते जम्मू
(Jammu)
से श्रीनगर (Srinagar) और श्रीनगर से जम्मू जाने वाले सैकड़ों वाहन बीच रास्ते में फंस गए हैं। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मार्ग को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास में जुटी हुई हैं। मशीनों और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया है, जो मलबा हटाने का काम कर रही हैं।