Friday, 22 August 2025
पंजाब
Jaswinder Bhalla: पंजाब के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
डेली संवाद, मोहाली।
Jaswinder Bhalla Famous Comedian Passed Away Today News: पंजाब के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर डॉ. जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को मोहाली में होगा। जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्मों में उनका रोल हास्य कलाकार के रूप में होता था।
Jaswinder Bhalla News[/caption]
Jaswinder Bhalla News Update[/caption]
यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
मशहूर कॉमेडियन और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज एक्टर जसविंदर भल्ला (Jaswinder Bhalla) का आज सुबह मोहाली (Mohali) के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। जसविंदर भल्ला ने अपनी अनूठी हास्य शैली और यादगार किरदारों से पंजाबी मनोरंजन जगत में अमिट छाप छोड़ी। [caption id="attachment_82446" align="aligncenter" width="1200"]
Jaswinder Bhalla News[/caption]
बीमार चल रहे थे जसविंदर भल्ला
बताया जा रहा है कि वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ा दी है। जसविंदर भल्ला पंजाबी सिनेमा के उन सितारों में से थे जिन्होंने कॉमेडी को नई ऊंचाई दी। उनकी कॉमिक टाइमिंग, सादगी और व्यंग्य से भरे संवाद हर वर्ग के दर्शकों को गुदगुदाते थे। उनका हर किरदार दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता था। उन्होंने ‘गड्डी चलती है छलांगा मार के’, कैरी ऑन जट्ट , जिंद जान’, बैंड बाजे जैसी कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीता। [caption id="attachment_82448" align="aligncenter" width="1200"]
Jaswinder Bhalla News Update[/caption]